पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
25-Jan-2021 03:08 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी युवक होमगार्ड जवान का बेटा बताया जा रहा है। मामला दबाने को लेकर गांव में पंचायत भी की गई लेकिन जब पंचायत में मामला नहीं सुलझा तब पीड़ित परिवार ने त्रिवेणीगंज थाने में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते शाम उनकी बेटी पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी। तभी उसी वक्त गांव के ही एक युवक नीरज कुमार ने उसे जबरन उठा लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
रोती बिलखती घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों की दी। जिसके बाद इसे लेकर गांव में पंचायत भी की गई। पंचायत में मामला सुलझता ना देख परिजन त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।