Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
24-Apr-2023 09:20 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड को एक होटल से पकड़ा गया। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। होटल से पकड़े जाने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़का वैशाली के बिदुपुर का रहने वाला है जबकि लड़की वैशाली के ही मदारपुर की रहने वाली है। हाजीपुर के होटल में होने की सूचना पर लड़की के गांव के ही एक युवक ने दोनों को पकड़ा।
जिसके बाद हाजीपुर के अंजानपीर चौक पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। होटल से पकड़े जाने की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले भी हाजीपुर पहुंच गए। इस दौरान लड़की के परिजनों रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का और लड़की को हिरासत में लिया और दोनों को अपने साथ लेकर नगर थाना पहुंच गये।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लड़की के परिवारवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों को गांव में ही बाइक से घूमते पकड़ा गया था। इस दौरान भी दोनों की पिटाई की गयी थी। रिश्ते में जीजा लगने वाले लड़के से शादी करने के लिए लड़की जो साली लगती है वो तैयार है। लेकिन लड़का शादी से इनकार कर रहा है।
लड़का का कहना है कि लड़की का अपने ही चचेरे भाई से अवैध संबंध है। चचेरा भाई और बहन दोनों रिलेशनशिप में है। कुछ दिन पहले ही दोनों एक कमरा लेकर घर से दूर हाजीपुर में रहते थे। जहां पर परिवार वालों ने दोनों को एक साथ ही पकड़ लिया था उस वक्त भी जमकर बवाल हुआ था। जबकि लड़की का कहना है कि करीब 6 महीनों से उसका जीजा रिलेशनशिप में है और शादी करने से अब इनकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।