BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
16-Jun-2021 10:24 AM
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वह डिप्रेशन में थी. युवती द्वारा ख़ुदकुशी कर लेने की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, पूरे इलाके मटमै सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
घटना पीरपैंती के एकचारी दियारा के एक गांव का है. मृतका की उम्र 14 साल बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगी थी. सुबह पांच बजे जब उसकी छोटी बहन शौचालय गई तो देखा कि बड़ी बहन का शव फंदे से झूल रहा था. छोटी बहन के शोर करने पर उसकी मां और परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग लड़की को फंदे से उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर एकचारी दियारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन किशोरी के डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या की बात कह रहे हैं. फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा.