Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
29-Nov-2019 07:28 PM
RANCHI : राजधानी रांची में लॉ की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। वहीं पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ झा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।
ग्रामीण एसपी ने वारदात की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को पांच बजे कांके थानाक्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास रिंगरोड पर छात्रा अपने दोस्त के साथ खड़ी थी। वहां संग्रामपुर गांव के ही दो युवक आए और दोनों के साथ बदतमीजी की। उसके बाद दोनों युवक जबरदस्ती छात्रा को अपने साथ लेकर गांव चले गये। फिर दोनों युवकों ने अपने ही गांव के दस अन्य लड़कों को फोनकर बुलाया और बारी-बारी सभी ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।
ऋषभ झा ने बताया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार को तब मिली, जब पीड़िता ने कांके थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने संग्रामपुर गांव में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक कट्टा जब्त किये गये हैं। कांड में इस्तेमाल कार और बाइक को भी बरामद किया गया है। पीड़िता का फोन भी आरोपियों के पास से मिला है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।