Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा
26-Oct-2022 02:13 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में छठ घाटों पर प्रशासन की तैयारियां शुरू कर गई है। अब इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जो सुचना निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने की सुचना मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक बुधवार सुबह छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने भद्र घाट की तरफ घर से निकला था। इसी बीच गंगा में स्नान के दौरान यह गहरे पानी में चला गया और डूब गया । इस युवक का नाम मनीष बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस और NDRF व SDRF को देने के बाबजूद भी कोई भी टीम समय से नहीं पहुंच पाई।
बताया जाता है कि मनीष नामक युवक पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया है। वही घंटो बाद पहुँची आलमगंज थाने की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुँची थी लेकिन कुछ देर खोजबीन के बाद यवक की बरामदगी नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस की टीम नदी थाना के तरफ चली गई क्योंकि वहां भी किसी की डूबने की सूचना मिली थी। इधर, युवक के डूबने की सुचना मिलते ही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। बता दें कि,छठ पर्व को लेकर प्रशासन गंगा घाटों की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन इसके बाबजूद गंगा घाट पर एक युवक के डूबने की सुचना मिलने के उपरांत भी काफी विलंब किया गया।