ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका

Home / news / हाय रे पटना पुलिस.. थाने से चोरी हो गई बाइक

हाय रे पटना पुलिस.. थाने से चोरी हो गई बाइक

14-Dec-2020 07:42 AM

PATNA : राज्य में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री  लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. पटना पुलिस के मुखिया क्राइम मीटिंग के दौरान थानेदारों को चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन अपराधियों के सामने पुलिस कितनी बेबस नजर आ रही है इस बात का पक्का सबूत मिल गया जब पटना के एक थाने से चोरों ने बाइक उड़ा ली.

मामला गांधी मैदान थाने का है. गांधी मैदान थाने की खराब लिफ्ट को ठीक करने आए इंजीनियर अमित कुमार ने थाना परिसर में ही अपनी बाइक खड़ी की थी. अमित गांधी मैदान थाने की लिफ्ट ठीक कर रहे थे, थोड़ी देर बाद वह बाहर आए तो उनकी बाइक उस जगह नहीं मिली जहां उन्होंने उसे खड़ी की थी. काफी छानबीन के बाद जब बाइक नजर नहीं आई तो अमित को यह समझते देर नहीं लगी कि उनकी बाइक  चोरी हो चुकी है.आखिरकार इंजीनियर अमित ने गांधी मैदान थाने में ही बाइक चोरी की कंप्लेंट दर्ज कराई. इस पूरे मामले पर गांधी मैदान के थानेदार रंजीत वत्स का कहना है कि बाइक के थाना परिसर में नहीं पार्क की गई थी.

हैरत की बात यह है कि थाने का सीसीटीवी कैमरा चालू रहता तो यह मालूम पड़ सकता था कि आखिर बाइक कब और किसने वहां से गायब की, लेकिन सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया. लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी के रोशन कुमार ने कहा है कि उन्हें थाने से फोन आया था कि खराब लिफ्ट को ठीक करने के लिए एक इंजीनियर को भेज दें. हमने अमित को मेंटेनेंस के लिए भेजा लेकिन वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई. अब लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी भी सवाल खड़े कर रही है कि आखिर जब थाने का सीसीटीवी कैमरा बंद पड़ा है तो बाकी पटना का हाल क्या होगा. सबसे बड़ा ताज्जुब इस बात का है कि पुलिस बाइक चोर की तलाश करने की वजह है इस बात को साबित करने में लगी रही की बाइक थाना परिसर में नहीं खड़ी की गई बल्कि गांधी मैदान की तरफ सड़क पर पार की गई थी.