ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / ‘गलतफहमी में न रहे.. चाहे स्टालिन का बेटा हो या...’, लालू, नीतीश और...

‘गलतफहमी में न रहे.. चाहे स्टालिन का बेटा हो या...’, लालू, नीतीश और राहुल से गिरिराज ने मांगा जवाब

04-Sep-2023 07:51 PM

By First Bihar

PATNA: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी समेत एनडीए के तमाम दल इंदिया गठबंधन पर हमलावर हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्टालिन का बेटा हो या लालू प्रसाद कोई गलतफहमी में न रहे। उन्होंने राहुल गांधी, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार से इसका जवाब मांगा है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर स्टालिन के बेटे उदयनिधि अपनी बात पर कायम हैं कि वे हिंदू और भगवा को मिटाकर दम लेंगे तो इसका जवाब राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को देना पड़ेगा। मुंबई की बैठक के बाद इन लोगों ने कौन सी विरासत खड़ा किया है। कोई गलतफहमी में न रहे.. चाहे वह स्टालिन का बेटा हो या लालू प्रसाद, हिंदू इसका जवाब देगा और प्रतिकार करेगा। राहुल गांधी को इसका जवाब देना पड़ेगा और अगर नहीं देते हैं तो 2024 के चुनाव में इसका जवाब उन्हें मिल जाएगा।


बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य में मंत्री उदयनिधि ने पिछले दिनों सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहते हुए इसकी तुलना मलेरिया, डेंगू, कोरोना जैसी बीमारी से की थी और कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि नष्ट कर देना चाहिए।इसको लेकर मुजफ्फरपुर में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कोर्ट में परिवाद भी दायर कराया गया है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।