किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Oct-2022 11:26 AM
BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय में अपने घर पर सोए एक किसान की धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव के महारानी स्थान के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु निवासी रामकिशन शाह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय किसान रामकिशन साह अपने डेरा पर रहकर खेतीबाड़ी और गोपालन का काम करता था। देर रात बदमाशों ने डेरा के कमरे में सोए हुए अवस्था में ही धारदार हथियार से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या की है।
परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब घर के लोगों द्वारा किसान को जगाने की कोशिश किया गया तो उसे मृत पाया। इसके बाद घटना की सूचना मुफसिल थाना की पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इन लोगों के बिच भी यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि किसान की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की। जबकिपरिजन किसी से कोई दुश्मनी की बात से फिलहाल इंकार कर रहे हैं।
वही, इस घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि धनतेरस की रात मृतक किसान रामकिशन शाह खाना खा कर डेरा पर चला गया। वहां थोड़ी देर तक उसने अपने दोस्त और जान - पहचान वाले लोगों से बातचीत की फिर सो गए और इसके बाद जब हमलोग सुबह इनको जगाने गए तो मृत पाया। ऐसे में इनकी हत्या कब हुई और किस वजह से हुई इसकी कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। इधर, परिजनों के इस बयान के बाद फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पुरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या किन कारणों से और क्यों की गई है।