Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
28-Sep-2024 09:12 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मेस का खाना खाने से शुक्रवार की रात कुमारबाग स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के 30 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी गई। छिपकली सिविल इंजीनियरिंग के छात्र नितिन यादव के खाने में दिखी जिसके बाद छात्रों ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। घटना से कॉलेज प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे।
वहीं, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय को दी। कुमारबाग स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के 30 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी गई। घटना रात करीब दस बजे की है। बीमार छात्रों को सात एम्बुलेंस एवं एक बस पर इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया जा रहा है। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि खाने में छिपकली होने से खाना खाने के बाद करीब 30 छात्रों का सिर चकराने लगा और उल्टी होने लगीं।
बताया जा रहा है कि, छिपकली सिविल इंजीनियरिंग के छात्र नितिन यादव के खाने में दिखी, जिसके बाद छात्रों ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। घटना से कॉलेज प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीपीओ एक विवेक दीप और चनपटिया एवं कुमारबाग थाने की पुलिस तत्काल कॉलेज मे पहुंची। उन्होंने बीमार छात्रों को ईलाज के लिए 7 एम्बुलेंस एवं एक बस से जीएमसीएच बेतिया भिजवाया। एसडीपीओ सदर विवेक दीप ने बताया कि खाना में छिपकली मिली है।
इधर, इंजीनियरिंग कॉलेज के 150 से अधिक छात्र रात्रि में खाना खाए थे, जिसमें 30 की हालत बीगड़ गई। इलाज के लिए सभी छात्रों को जीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज में कैंप कर रही है। छात्र मेस संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में एफएसएल टीम की टीम बुलाने की मांग की है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि खाना में छिपकली मिली है। बीमार आधा दर्जन छात्रों को जीएमसीएच में दाखिल कराया गया है। सभी छात्रों की स्थिति सामान्य है। उल्टी होने के कारण कुछ छात्र घबड़ा गए थे। जिला प्रशासन के अधिकारी जीएमसीएच में मौजूद रहकर उनका इलाज करा रहे हैं।