तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Jun-2021 11:52 AM
PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के साथ नीतीश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. बाढ़ के सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री संजय झा लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. मंत्री संजय झा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर किसी बांध पर कोई खतरा हुआ या बांध टूटा तो संबंधित दोषी अधिकारी नहीं बचेंगे. मंत्री संजय झा ने कहा है कि अगर अधिकारियों की गलती के कारण बांध को नुकसान पहुंचा तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री संजय कुमार झा ने भुतही बलान तटबंध का जायजा लिया है. मधुबनी में उन्होंने कई इलाकों का दौरा करते हुए बाढ़ के सुरक्षात्मक के कार्यों का निरीक्षण किया. उनके साथ विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद थी. उत्तर बिहार में बाढ़ के असर को कम करने के लिए नीतीश सरकार ने घोघरडीहा निर्मली लिंक रोड पर तकरीबन 7 किलोमीटर लंबे तटबंध के विस्तारीकरण का फैसला किया था. इस काम का मंत्री संजय कुमार झा ने निरीक्षण किया है.
आपको बता दें कि बीते साल 10 सितंबर को इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. भूतनी बलान तटबंध विस्तारीकरण योजना के निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय कुमार झा ने ना केवल अधिकारियों से बातचीत की. बल्कि स्थानीय लोगों से भी फीडबैक लिया. स्थानीय लोगों से बातचीत में मंत्री संजय कुमार झा ने जानने का प्रयास किया कि निर्माण से उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है और आगे इस इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए किन तरह के उपायों पर काम किया जा सकता है.