ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ, पीएम मोदी ने कई हस्तियों से किया सीधा संवाद

24-Sep-2020 12:56 PM

DESK : फिट इंडिया की पहली वर्षगांठ पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से भारत के हर अलग-अलग फील्ड के खिलाड़ियों से और वैसी हस्तियों से बातचीत की जो लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, दो बार के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, अभिनेता मिलिंद सोमन जैसी हस्तियों से प्रधानमंत्री ने बात की. 


सत्र में उपस्थित सभी ने फिटनेस को लेकर अपनी यात्रा और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के गुणों पर अपने विचार रखे और कुछ सुझाव भी दिए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक ऑनलाइन फिट इंडिया डायलॉग के दौरान 'फिट इंडिया एज एप्रोप्रियेट फिटनेस प्रोटोकॉल' लॉन्च किया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वस्थ जीवनशैली के अपने विचार के बारे में बात रखी और एक स्वस्थ दिनचर्या के गुणों के बारे में चर्चा की.


मौके पर योग, खेल, खान-पान से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की.  गौरतलब है कि कोरोना काल में फिट इंडिया मूवमेंट लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इस दौरान भारत को फिट कैसे बनाये जाए इन सब बातों पर कई नामचीन हस्तियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया.