ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अधिकारी पर महिला ने लगाया आरोप, शादी रचाकर भेज दिया जेल

09-Mar-2020 11:34 AM

BHOPAL : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने IPS अधिकारी पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है. उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 

अजय पाल शर्मा पर धारा 409, 201 और 120बी के तहत दीप्ती शर्मा नामक महिला ने मामला दर्ज कराया गया है.  महिला ने दावा किया है कि अजय पाल ने 2016 में उनके साथ शादी रचाई थी. इसके लिए दोनों ने  शादी की रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद में कराई थी. उस वक्त अजय एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे. महिला का आरोप है कि रामपुर सिविल थाने से अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ लोग गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत उठाकर चले गए थे. जिसकी जानकारी महिला ने डीआईजी रेंज मेरठ के साथ ही साथ कई अधिकारियों को दी थी. इसके साथ ही अजय के ईशारे पर महिला पर ठगी का केस दर्ज कराया गया और महिला को जेल भेज दिया गया. 

विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. महिला ने अजय के साथ ही अन्य पुलिसवालों पर भी मामला दर्ज कराया है.बता दें कि अजय पाल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं. उनके नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं.