मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
07-Oct-2022 07:47 PM
GUJARAT : सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दो दिनों के भीतर दूसरी बार जानवरों से टकरा गई है। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर रेलवे की ओर से मवेशियों के मालिकों पर केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रूकी रही, बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
रेलवे के मुताबिक वडोदरा डिवीजन में आणंद के पास वंदे भारत ट्रेन ने एक गाय को टक्कर मार दी। वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे आणंद में ट्रेन ने गाय को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रेन के अगले हिस्से को मामूल नुकसान पहुंचा है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन हादसों पर सफाई देते हुए कहा है कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव से बचना मुश्किल है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है।
बता दें कि गुजरात में बीते गुरुवार को मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। जिसके बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना सुबह करीब 11 बजे अहमदाबाद से आगे बटवा और मणिनगर के बीच हुई थी।हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा था। इस हादसे में 4 भैंसों की मौत हुई थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को गुजरात में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा भी की थी।