ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / फिर बोले तेजस्वी.. कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं

फिर बोले तेजस्वी.. कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं

17-Mar-2021 12:39 PM

DESK : बिहार विधानसभा ने आज अपने इतिहास का सबसे काला दिन देखा. जिस सदन में आसन यानि विधानसभा अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा होता है, सर्वोच्च पद होता है, वहीं आसन यानि अध्यक्ष शर्मसार हो गये.

भरे सभा में मंत्री  सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को अंगुली दिखा कर बोलने लगे. अध्यक्ष ने जब शब्द वापस लेने की बात कही तो मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने शब्द को वापस लेने से इंकार कर दिया और भरे सदन में अध्यक्ष को ही फटकारना शुरू कर दिया. मंत्री ने कहा कि इस तरह से सदन नहीं चलता है. आप इस तरह का डायरेक्शन नहीं दे सकते. अध्यक्ष बार बार कहते रहे कि आप आसन के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते. लेकिन मंत्री सम्राट चौधरी अध्यक्ष से उसी लहजे में बात करते रहे. 

इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विट कर लिखा है कि 'मर्माहत हूँ. बिहार में सत्ता पक्ष और मंत्री सदन की गरिमा और आसन की महत्ता को तार-तार कर रहे है. सरकार के एक भाजपाई मंत्री अध्यक्ष महोदय की तरफ़ उंगली उठाकर कह रहे है कि व्याकुल मत होईए. ऐसे सदन नहीं चलेगा.  कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए है जिन्हें लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ज्ञान नहीं?'

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव  ने मंत्री प्रमोद कुमार  पर तंज कसते हुए कहा था कि पता नहीं कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं, जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था.