Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
10-Sep-2021 05:10 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 8 लाख की लूट हुई है। घटना ताजपुर बाजार की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ताजपुर में संचालित भारत फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी अपनी बाइक से ताजपुर शहर के ही यूनियन बैंक में करीब 8 लाख रुपये कैंश जमा कराने जा रहे थे। तभी इसी दौरान यूनियन बैंक के बाहर बाइक से आए 3 अपराधियों ने कर्मचारियों की बाइक को ओवरटेक कर रुकवाया और गन पॉइंट पर लेकर रुपयों से भरे बैग को लूटकर मौके से फरार हो गये।
घटना की जानकारी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी की भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन से आए पैसे को यूनियन बैंक की ताजपुर शाखा में ही जमा किया जाता है।
अपराधियों ने पहले से रेकी की और फिर लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। जिस जगह पर लूट हुई है वहां एक ट्रक भी खड़ा था जिसकी वजह से लूट की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई।