ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने कर दिया एलान

फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने कर दिया एलान

15-Aug-2020 05:38 PM

DESK : कोरोना संक्रमण के बीच भले ही देश भर में स्कूल खोलने को लेकर चर्चा हो रही हो लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फिलहाल वह दिल्ली में स्कूल नहीं खोलने जा रहे. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण जब पूरी तरह से थम जाएगा, उसके बाद ही दिल्ली में स्कूल खोले जाएंगे.


केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी, जब तक दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति बेहतर नहीं हो जाए. सरकार जब पूरी तरह आश्वस्त हो जाएगी, तब स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के लेकर हम लगातार कई स्तरों पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इसका मतलब कतई नहीं कि स्कूल खोल दिए जाएं.


स्वतंत्र दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से तीन अपील की है. उन्होंने करप्शन, पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर लोगों को कमिटेड होने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सेहत उनकी सरकार के लिए पहली प्राथमिकता है.


कोरोना वायरस का खतरा छोटे और मासूम बच्चों को इस की जकड़ में ला सकता है. ऐसे में सरकार कोई जोखिम लेने नहीं जा रही और फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे. माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर जो रुख अपनाया है, वहीं रुक बाकी के राज्य भी अपनाएंगे.