1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
08-Nov-2023 03:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के फतुहा इलाके का है जहां एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना फतुहा के गौरीपुंडा गांव की है जहां इस घटना से हड़कंप मच गया।
घटना मंगलवार की रात की है जब गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। गोलीबारी की इस घटना में एक को सीने के पास गोली लगी है तो वही दूसरे व्यक्ति के गर्दन के पास गोली मारी गई है।
गोलीबारी में घायल युवकों की पहचान गौरी पुंडा गांव निवासी शंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और रवींद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
यह बाते उभरकर सामने आ रही है कि दोनों युवक गांव के बाहर गए थे तभी बदमाशों ने इसी दौरान इस वारदा को अंजाम दिया। इस मामले में डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। इसे लेकर छापेमारी लगातार जारी है। डीएसपी ने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
फतुहा से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट