ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

नये नवेले दामाद को ससुर ने समझाया, हनीमून पर कश्मीर नहीं मक्का जाओ, नहीं माना तो कर दिया एसिड अटैक

नये नवेले दामाद को ससुर ने समझाया, हनीमून पर कश्मीर नहीं मक्का जाओ, नहीं माना तो कर दिया एसिड अटैक

19-Dec-2024 04:59 PM

By First Bihar

DESK: नये नवेले  दामाद ने जब ससुर की बात नहीं मानी तब ससुर ने एसिड से हमला कर दिया। घटना के बाद ससुर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। वही तेजाब के हमले से दामाद बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस दौरान 5 और लोग घायल हो गये। 


क्या है पूरा मामला जानिए?

दरअसल मामला महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम का जहां इबाद फाल्के नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। इसी मुहल्ले में रहने वाले जकी खोटाल  की बेटी से एक महीने पहले उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद इबाद बीवी के साथ हनीमून मनाने कश्मीर जाना चाहता था। कश्मीर जाने की तैयारी में वह लगा हुआ था। जब इस बात की जानकारी इबाद फाल्के ने अपने ससुर जकी खोटाल को बतायी तो ससुर नए नवेले दामाद पर गुस्सा हो गया। 


कहने लगा कि तुम्हें हनीमून मनाने के लिए कश्मीर नहीं जाना चाहिए बल्कि नमाज के लिए मक्का मदीना जाना चाहिए। ससुर की यह बातें सुनकर दामाद नाराज हो गया। इस बात को लेकर ससुर दामाद के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जब दामाद ने उसकी बातें नहीं सुनी तब ससुर ने दामाद पर एसिड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। 


इस दौरान 5 और लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाजारपेठ पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया। अस्पताल में दामाद इबाद की हालत गंभीर बनी हुई है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है वही फरार ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।