Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
07-Apr-2023 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने कहा है कि ये शर्म की बात है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सूटकेस में कारतूस रखकर ले जाना वाला व्यक्ति बिहार का शिक्षा मंत्री बन गया है. नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के दबाव में ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया है, जो व्यक्तिगत ईमानदारी और लोकलाज को ताक पर रख कर वर्षों से शिक्षक और मंत्री , दोनों पदों का वेतन उठा रहे हैं.
सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कारण बिहार को बार-बार शर्मसार होना पड़ रहा है. उन्हें अविलम्ब बर्खास्त कर उनसे अब तक के किसी एक वेतन की राशि वसूल की जानी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक भी दो जगहों से वेतन लेना गलत है.
15 साल से बगैर पढ़ाये ले रहे वेतन
सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर खुद को औरंगाबाद के एक कालेज का लेक्चरर बताते हैं. वे वहां से शिक्षक होने के नाते वेतन ले रहे हैं, जबकि पिछले 15 साल से वहां पढाने भी नहीं गए. ये वही चंद्रशेखर हैं, जिनके सूटकेस से दिल्ली हवाई अड्डे पर कारतूस बरामद हुआ था. इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था. ऐसे हथियार-शौकीन व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाये रख कर नीतीश कुमार छात्रों को क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या इससे बिहार का अपमान नहीं हो रहा है?
सुशील मोदी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का पैर छूने वाले इसी शिक्षा मंत्री ने कई सरकारी कार्यक्रमों में धर्मग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि बिहार का शिक्षा मंत्री अगर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर को न पहचान पाये, तो इससे ज्यादा दुखद क्या होगा? सुशील मोदी ने कहा कि इस बार महावीर जयंती पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पोस्ट कर जैनियों को बधाई दी.