मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
06-Apr-2022 10:34 AM
DESK : पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं. इमरान खान ने भले ही बड़ा सियासी दांव खेलते हुए अपनी सरकार बचा ली हो और नए चुनाव में जाने के लिए कदम आगे बढ़ा दिया हो लेकिन इन दिनों वह अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं. इमरान इन दिनों फराह खान को लेकर सुर्खियों में हैं. फराह खान बॉलीवुड से संबंध नहीं रखती लेकिन उनकी दोस्ती इमरान की बीवी बुशरा से है.
इमरान की बीवी बुशरा की यह दोस्त इन दिनों अरबों रुपए का घोटाला किए जाने को लेकर सुर्खियों में है. एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से यह खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा की दोस्त फराह खान ने तकरीबन छह अरब पाकिस्तानी रुपयों का बड़ा घोटाला किया है. घोटाले को अंजाम देने के बाद फराह खान बड़े आराम से दुबई के लिए निकल भी गई है.
खबर के मुताबिक यह घोटाला $90000 का है. फराह खान की प्लेन में बैठी एक तस्वीर भी इस अखबार में छपी है. फराह पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में अधिकारियों का तबादला कराने, उन्हें मनमाफिक पोस्टिंग दिलाने के लिए मोटी रकम वसूली है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि यह घोटाला तकरीबन छह अरब पाकिस्तानी रुपयों का है.
वहीं विपक्ष का आरोप है कि यह छह अरब पाकिस्तानी रुपयों का बड़ा घोटाला है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरयम नवाज़ ने दावा किया कि फराह ने इमरान खान और उनकी पत्नी के इशारे पर यह भ्रष्टाचार किया है. मरयम के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान को डर है कि अगर वह सत्ता से बाहर हो गए तो उनकी "चोरी" पकड़ी जाएगी.