ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

SC ने खारिज की निर्भया के गुनहगार पवन की क्यूरेटिव पिटीशन, एक और ऑप्शन है बाकी

02-Mar-2020 11:21 AM

DELHI : निर्भया के गुनहगारों में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में से एक पवन गुप्ता की तरफ से दायर क्यूरेटिव याचिका पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है. जिसके बाद निर्भया के आरोपी फांसी के फंदे के और करीब पहुंच गए हैं.  सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस एन. वी. रमन्ना की अगुवाई में जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस नरीमन, जस्टिस भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया है. इसके बाद भी पवन के पास एक और विकल्प बाकी है. पवन  के पास  दया याचिका का ऑप्शन बचा है. 

वहीं आज पटियाला हाउस कोर्ट में भी अक्षय और पवन की अर्जी पर सुनवाई होगी. अक्षय और पवन ने कोर्ट में डेथ वारंट पर रोक की मांग को लेकर अर्जी लगाई है. पवन की तरफ से दायर की गई अर्जी में उसने दलील दी कि उसने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन लगाई है. लिहाजा उसकी फांसी की सजा पर रोक लगाई जाए. हालांकि पवन ने क्यूरेटिव पिटीशन को आधार बनाया है , जिसे आज खारिज कर दिया गया है. अब सबकी निगाहें पटियाला हाउस कोर्ट पर है.

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शनिवार को चारों दोषियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति जानने के लिए निर्देश देने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. इस पर भी आज सुनवाई हो सकती है.