ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / फेमस मिठाई दूकान में समोसा में आलू के साथ निकली छिपकली, बिगड़ी...

फेमस मिठाई दूकान में समोसा में आलू के साथ निकली छिपकली, बिगड़ी बच्ची की तबीयत

17-Nov-2023 01:22 PM

By First Bihar

DESK : बात जब समोसे की आती है तो भारत में रहने वाले औसतन लोगों के मुहं में पानी आने लगता है। लोग इसे सबसे सस्ता नाश्ता के तौर पर देखते हैं। ऐसे में देश भर में समोसा बनाने के कई स्टाइल हैं और इतना नहीं इसके बहत से फेमस दूकान भी है। लेकिन,अब एक ऐसे ही फेमस दुकान में एक ऐसा वाकया सामने आया  है जिससे अब लोगों को समौसा खाने से भी परहेज करें। 


दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है। यहां एक मिठाई की दुकान में ग्राहक के लिए गए समोसे में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। समोसे में निकली छिपकली को देखने के लिए भीड़ लग गई। स्वीट हाउस के समोसे में छिपकली निकलने का मामला सामने आने के बाद वहां खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन यहां खाद्य विभाग के अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने सरकारी कारनामा कर दिखाया। उन्होंने दुकान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच समझौता करा दिया। 


वहीं परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की शिकायत की है। मोहल्ला न्यू आर्य नगर के मनोज का पुत्र अजय कुमार घर पर आए रिश्तेदारों के लिए चंडी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से समोसे लेकर आया था। रिश्तेदारों के सामने परोसने पर जब उन्होंने खाना शुरू किया तो एक समोसे में छिपकली देखकर उनके हाथ से समोसा छूटकर नीचे जा गिरा। 


उधर, समोसा खाने से 13 वषीय पुत्री राधिका की हालत बिगड़ गई। जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार क लिए ले जाया गया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दुकान का मालिक अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। दुकान के मालिक ने बताया कि समोसे में आलू हाथों से भरा जाता है। ऐसे में छिपकली आने का सवाल ही नहीं होता। वह मामले की जांच को तैयार हैं।