ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सुबह पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शाम को पत्नी बेटी...

सुबह पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शाम को पत्नी बेटी संग फांसी के फंदे पर झूल गई

14-Dec-2019 11:00 AM

DELHI : 12 घंटे के अंदर दिल्ली में एक पूरे परिवार ने मौत को गले लगा लिया. मामला दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू नगर की है. जहां पहले पति ने शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी और पति के मौत की खबर सुनते ही शाम को पत्नी ने भी अपनी पांच साल की मासूम बेटी के साथ फांसी लगा कर जान दे दी. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक भरत जे गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर था और वह मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है. सितंबर में ही भरत पत्नी और बच्ची के साथ नेपाल के कठमांडू से दिल्ली शिफ्ट हुआ था. उसकी पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थीं और बेटी KG में पढ़ती थी. 

भरत ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर 11:30 बजे मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते ही पत्नी, देवर और बेटी के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची और पति की लाश को देख घर लौट गई और बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली.