Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
07-May-2023 08:07 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गया के फल्गु नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार जोड़ा मस्जिद के पास के रहने वाले तीनों बच्चे फल्गू नदी में बालू निकाले जाने के बाद बने गड्ढे में नहाने गये हुए थे। तभी इसी दौरान पैर फिसल जाने से एक बच्चा पानी में डूब गया और उसे बचाने के क्रम में दो अन्य बच्चे भी पानी में डूब गये और इस दौरान तीनों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। इलाके में आग की तरह फैली इस खबर के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी जिसके बाद आनन फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों के मृत घोषित कर दिया। एक साथ गांव के तीन बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृत बच्चों की पहचान निखिल, अंकुश और ऋतिक के रूप में हुई है। जिसमें दो सगे भाई थे। तीनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच थी। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखककर जाम कर दिया और हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग बालू घाट को बंद करने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।