ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / BIHAR CRIME : फल विक्रेता और ऑटो ड्राइवर के बीच मारपीट और फायरिंग,...

BIHAR CRIME : फल विक्रेता और ऑटो ड्राइवर के बीच मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से युवक हुआ जख्मी

23-Oct-2024 03:08 PM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से सामने आ रहा है। जहां फल विक्रेता और ऑटो चालक के बीच किसी बात को लेकर मारपीट और फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। 


वहीं,सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक और फल विक्रेता के बीच जगह को लेकर जमकर मारपीट हुई। थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक के पास यह घटना हुई है। मारपीट की घटना बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गई। जिसमें गोली वहां मौजूद फल विक्रेता के भाई मो एजाज के पैर को छूते हुए निकल गई। गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गयी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त किया। 


गोली लगने से जख्मी हुई फल विक्रेता के भाई को परिजनों ने पहले इलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार करा कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जबकि जख्मी मो. एजाज ने बताया कि उसका भाई मो आजाद सुभाष चौक पर कई सालों से फल का ठेला लगाता है।अन्य दिनों की तरह आज भी वह फल का ठेला लगाया था. कुछ देर बाद एक ऑटो वाला आया और उसे ठेला हटाने को कहा। जिसके बाद मेरे भाई ने कहा कि वह वर्षों से इसी जगह पर फल का ठेला लगाता रहा है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 


जख्मी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि भाई के साथ झगड़ा हो रहा है। हम घर पर थे। भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग लाठी डंडे से मेरे भाई सब के साथ मारपीट कर रहा है। उसी समय हम घटना का वीडियो बनाने लगे तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट करने लगा। इसी बीच कुछ लोग सभी को शांत कराकर वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद दोबारा से दस से पंद्रह युवक हरबे हथियार से लैस होकर आए और घेरकर मारपीट करने लगा और गोली चला दी. गोली दोनों पैर को छूते हुए निकल गयी। बाद में लोगों ने मुझे बगल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।