Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Jan-2020 03:03 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में गया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 7 नकली पत्रकारों को हथियार के साथ अरेस्ट किया है. गिरफ्त फर्जी पत्रकारों के पास से 2 पिस्टल, 9 गोली और नकली प्रेस आईडी भी बरामद किया है.
नकली पत्रकारों के पास से 8 लाख रुपये बरामद
घटना गया जिले के बोधगया थाना इलाके की है. जहां ग्राम परेवा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई. पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए एकसाथ 7 नकली पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. जो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 आटोमेटिक पिस्टल, एक लोडेड कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, फर्जी प्रेस आई कार्ड, विदेशी मुद्रा भारतीय वैल्यू के अनुसार 7 लाख 95 हजार रुपये, भारतीय मुद्रा 42 हजार 200 रुपये, ATM कार्ड, चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल और तकरीबन दो दर्जन मोबाइल जब्त किया गया है.
नकली पत्रकारों के आपराधिक रिकार्ड
सिटी एसपी राजेश कुमार ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गौरी शंकर पांडे, मुकेश कुमार, दीपक कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार सिंह, विशाल कुमार और राहुल पांडे के रूप में की गई है. सिटी एसपी ने बताया कि गौरी शंकर पांडे और मुकेश कुमार के ऊपर पहले से अपराधिक इतिहास भी है.