ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / फेल हो गये तेजस्वी: फ्लॉप हुआ राजद का सम्मेलन, पटना में एक हॉल...

फेल हो गये तेजस्वी: फ्लॉप हुआ राजद का सम्मेलन, पटना में एक हॉल को भी नहीं भर पाये राजद के राजकुमार, देखिये वीडियो

10-Dec-2019 02:47 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: राजद के युवराज तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी पहली ही परीक्षा में फेल हो गये. उनकी अगुवाई में पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम ही फ्लॉप हो गया. तेजस्वी प्रसाद यादव पटना के एक हॉल को भरने लायक भी भीड़ नहीं जुटा पाये. पटना के बापू सभागार में राजद के खुले अधिवेशन में हॉल की आधी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं.

राजद के रिकार्डतोड़ सदस्यता अभियान की हवा निकल गयी
राजद की स्थापना के बाद पहली दफे लालू प्रसाद यादव की गैरहाजिरी में पार्टी का सदस्यता अभियान और फिर संगठन के चुनाव हुए. तेजस्वी और उनकी टीम ने दावा किया कि राजद के सदस्यता अभियान ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये. दावा ये किया गया कि लगभग एक करोड़ लोगों ने राजद की सदस्यता ली है. उन्हीं सदस्यों के लिए पार्टी ने आज पटना के बापू सभागार में खुला अधिवेशन बुलाया था. लेकिन सारे दावों की हवा निकल गयी. बापू सभागार आधा से ज्यादा खाली पड़ा रहा. मंच पर बैठे नेता खाली कुर्सियों को देखकर लगातार टेंशन में रहे.

तो क्या 5 हजार की भीड़ जुटाने लायक भी नहीं रहे तेजस्वी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भीड़ जुटाने के माहिर माने जाते रहे हैं. पटना के गांधी मैदान में उनकी रैलियों में जुटी भीड़ मिसाल कायम करती रही है. लालू की गरीब रैली और रैला जैसे आयोजनों की तुलना आज भी होने वाली रैलियों से की जाती है. लेकिन लालू की गैरहाजिरी में बापू सभागार को भर पाना भी आफत हो गया. पटना के बापू सभागार की क्षमता पांच हजार लोगों की है. राजद के खुला अधिवेशन में आधी कुर्सियां खाली पड़़ी थी. यानि बमुश्किल दो-ढ़ाई हजार लोग राजद के कार्यक्रम में जुटे. मैसेज यही जा रहा है कि तेजस्वी पांच हजार की भीड़ जुटाने लायक भी नहीं रहे.