CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट
09-Jul-2021 03:54 PM
DESK : फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में अचानक आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 30 लोग घायल बताये जा रहे हैं. वहीं, अभी कई लोग लापता भी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, 6 मंजिला फैक्ट्री में जब आग लगी तो जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए. आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी. फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग अन्दर फंसे हुए हैं. हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है.
घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई. पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब 5 बजे रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई. आग पर शुक्रवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका है. फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. कितनी मौतें हुई हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. एक बार आग पर काबू पा लिया जाए, उसके बाद फैक्ट्री के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं और कई लोग इमारत से कूदने पर घायल हो गए हैं.

एक मजदूर ने कहा कि आग लगने के वक्त फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे. तीसरी मंजिल पर जब आग लगी तो सीढ़ियों पर लगे दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे. इस दौरान उस मंजिल पर 48 लोग थे. मैं नहीं जानता उनका क्या हुआ. एक अन्य मजदूर ने बताया कि आग लगने के बाद 13 मजदूर छत की ओर भागे और देखते ही देखते काला धुआं भर गया.