ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Jan-2023 04:46 PM
PATNA: विवादों में रहे बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को सरकार ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बिहार सरकार ने तीन वर्षों के लिए एस के सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष के एस द्विवेदी का कार्यकाल आने वाले 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। के एस द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।
पिछले साल 19 दिसंबर को बिहार के तत्कालीन डीजीपी एस के सिंघल सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया था। रिटायरमेंट के अंतिम दिनों में तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल के ऊपर कई आरोप भी लगे थे। पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने का मामला सामने आने के बाद सरकार की खूब फजीहत हुई थी। हालांकि, अब सरकार ने एसके सिंघल को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेवारी सौंप दिया है।
