ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / यूरोपियन डेलिगेशन कल जम्मू कश्मीर जाएगा, आज पीएम मोदी से की मुलाकात

यूरोपियन डेलिगेशन कल जम्मू कश्मीर जाएगा, आज पीएम मोदी से की मुलाकात

28-Oct-2019 03:14 PM

DELHI : यूरोपियन सांसदों का डेलिगेशन कल जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा। डेलिगेशन में शामिल कुल 28 सदस्य घाटी के हालात का जायजा लेंगे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद दुनिया भर में इस मामले की चर्चा हो रही है। पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय फोरम पर भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। इन हालातों के बीच यूरोपियन डेलिगेट्स की जम्मू कश्मीर यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। 

भारत दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेट्स ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की पीएम मोदी ने यूरोपियन डेलिगेट्स के साथ जम्मू कश्मीर के मसले पर खुलकर बातचीत की। भारत ने यूरोपियन डेलिगेशन के सामने यह स्पष्ट किया कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का फैसला क्यों लिया गया। 

हालांकि भारत ने यह पहले यह स्पष्ट कर रखा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का फैसला उसका आंतरिक मसला है। यूरोपियन डेलिगेशन ने पीएम मोदी के अलावे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि यूरोपियन डेलीगेशन एनएसए अजीत डोभाल के बुलावे पर ही भारत पहुंचा है। उनकी इस पूरी यात्रा को यूरोपियन एनजीओ की तरफ से तैयार किया गया इसमें अधिकतर इटालियन सदस्य हैं।