ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इंजन में खराबी के कारण ट्रेनी एयरक्राफ्ट खेत में हुआ क्रैश, कैप्टन और...

इंजन में खराबी के कारण ट्रेनी एयरक्राफ्ट खेत में हुआ क्रैश, कैप्टन और दो पायलट अस्पताल में भर्ती

27-Mar-2021 06:23 PM

DESK:- बड़ी खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही है जहां एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। अचानक इंजन में आई खराबी के कारण उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद एयरक्राफ्ट खेत में जा गिरा जिससे कैप्टन और दो ट्रेनी पायलट घायल हो गये हैं।

news image

बताया जाता है कि भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी लेकिन थोड़ी देर बाद ही अचानक उसके इंजन में खराबी आ गई और देखते ही देखते वह गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। इस घटना में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि गुना जाने के दौरान ही यह हादसा हुआ। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा बताया जा रहा है। एयरक्राफ्ट के बड़वाई गांव के खेत में गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।