ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जिस हाईवे पर हैवानों ने की थी दरिंदगी, उसी पर चारों का हुआ...

जिस हाईवे पर हैवानों ने की थी दरिंदगी, उसी पर चारों का हुआ एनकाउंटर

06-Dec-2019 09:56 AM

HYDERABAD: हैदराबाद के गुनहगारों ने वेटनरी डॉक्टर के साथ जिस हाईवे पर हैवानियत की थी उसी हाईवे पर दरिंदों को सजा मिली. हैदराबाद में ज‍िस एनएच-44 पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हैवानियत हुई, उसी हाइवे पर तेलंगाना पुल‍िस ने चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया है.


क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए पुल‍िस चारों आरोप‍ियों को उसी जगह लेकर गई थी जहां लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी म‍िली थी. घटनास्थल पर चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया. हैदराबाद पुलिस को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली थी. पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट करने के लिए पुलिस आरोपियों को उसी जगह पर लेकर गई थी जहां जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था.


पुलिस के मुताबिक सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की. पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए.