बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Feb-2021 03:26 PM
DESK: पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ी है। एक सप्ताह के भीतर करीब 7 आतंकी यहां मारे जा चुके है। अनंतनाग में आज आतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गये। अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सूत्रों की माने तो अनंतनाग में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लगातार तलाशी ली जा रही थी तभी इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई जिसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गये। गौरतलब है कि इस कार्रवाई से पूर्व 19 फरवरी को भी 3 आतंकी मारे गये थे। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। वही बीते शुक्रवार को भी श्रीनगर में एक आतंकी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। यह घटना बागत एरिया के बारजुल्ला में हुई थी।
विदेशी राजनयिकों के दौरे वाले दिन भी आतंकियों ने हमला किया था। श्रीनगर के सोंवर इलाके में बीते बुधवार को भी आतंकियों ने एक युवक पर गोलियां दागीं थी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को ही 24 देशों के राजनयिक जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी त्राल में सुरक्षाबलों ने बड़े धमाके की साजिश नाकाम की। इस दौरान हिजुबुल की स्लीपर सेल के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।