बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Mar-2024 07:06 PM
By First Bihar
DESK: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। 32 बोर गाने की शूटिंग में दूसरे देशों के सांपों का इस्तेमाल करने के मामले में गुरुग्राम की जिला अदालत ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करना का आदेश दे दिया।
दरअसल, पिछले साल नवंबर महीने में सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में याचिका दायर कर एल्विश यादव के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की थी। पहले जुडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई फिर इस केस को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में भेज दिया गया।
गुरुवार को कोर्ट ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज राणा की कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि गाने की शूटिंग के लिए जो अनुमति प्रशासन से ली गई थी उसमें दूसरे देशों के सांपों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं दी गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता की दलील को सुनने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
बता दें कि रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में बीते 17 मार्च को अरेस्ट यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी के पांच दिन बाद एल्विश यादव को जमानत दे दी थी।बीते 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने मौके से 9 सांप के साथ 20 एमएल सांप का जहर भी बरामद किया गया था।