ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, ब्लू-बर्ड की जगह Doge की तस्वीर...

एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, ब्लू-बर्ड की जगह Doge की तस्वीर लगाई, यूजर्स हैरान

04-Apr-2023 07:26 AM

By First Bihar

DESK: मंगलवार की सुबह ट्विटर के इतिहास में सबसे बड़े बदलाव को देखा गया। अपने फैसलों से लोगों को हैरान करने वाले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड लोगों को हटा दिया, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो गए। ट्विटर के पेज पर ब्लू-बर्ड की जगह Doge की तस्वीर दिख रही थी। यह बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर हुई है और फिलहाल मोबाइल ऐप पर यूजर्स को ट्विटर ब्लू बर्ड ही दिख रही है।


इस बड़े बदलाव के बाद मस्क ने एक मजाकिया पोस्ट भी शेयर किया और अपने अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी जो ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर है और गाड़ी में बैठा Doge ये कह रहा है कि 'ये पुरानी तस्वीर है'।


बता दें कि Doge इमेज शिबु इनु और डॉजकॉइन ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी का प्रतीक और लोगो है। ये साल 2013 में एक मजाक के तौर पर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के सामने उतारी गई है। कंपनी ने सोमवार की रात को अपने लोगो में यह बदलाव किया है। इसी के साथ डॉजकॉइन की कीमत 8 फीसदी तक बढ़ गई है। Twitter का लोगो बदलने पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स मस्क के इस कारनामे से हैरान हैं तो वहीं कुछ इसे प्रैंक समझ रहे हैं।