ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / एलन मस्क को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस देश में...

एलन मस्क को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस देश में बैन हो गया X, यूज करने पर लगेगा इतना जुर्माना

31-Aug-2024 02:23 PM

By First Bihar

DESK: एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ब्राजील में बैन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के जज के आदेश पर एक्स को ब्राजील में बैन किया गया है। कोर्ट के इस फैसले से एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है।


ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्जेंडर डी ने कंपनी को नया लीगल रिप्रेंजेंटेटिव नियुक्त करने के आदेश को अनदेखा करने पर उसे ब्राजील में बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही बैन के बाद VPN के जरिए इसे यूज करने वाले यूजर्स को हर दिन करीब साढ़े सात लाख रुपया जुर्माना भी लगाया जाएगा।


ब्राजील में शुक्रवार की शाम तक एक्स चल रहा था। इसे बंद करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। वहीं ऐपल और गूगल को एक्स को ब्लॉक करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। एक्स को बैन करने का आदेश देने वाले ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज ने अपने फैसले में लिखा कि, एक्स ब्राजील के सोशल नेटवर्क में पूरी तरह से गैरकानूनी माहौल बनाने में मदद कर रह है। 


कोर्ट ने कहा है कि कंपनी ने जानबूझकर बार-बार अदालत के आदेश का अपमान किया है। कोर्ट के इस फैसले पर मस्क ने नाराजगी जताई है और एक्स पर पोस्ट लिखा कि वो लोग ब्राजील में सच के नंबर वन सोर्स को बैन कर रहे हैं। बता दें कि ब्राजील पहला देश नहीं है, जहां एक्स को बैन किया गया है। इससे पहले चीन, इराक और नॉर्थ कोरिया और रूस में भी एक्स को बैन किया जा चुका है।