ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / एलन मस्क ने फिर बदला Twitter का लोगो, डॉग हुआ आउट, ब्लू-बर्ड की...

एलन मस्क ने फिर बदला Twitter का लोगो, डॉग हुआ आउट, ब्लू-बर्ड की वापसी

07-Apr-2023 01:46 PM

By First Bihar

DESK: एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर का लोगो चेंज कर दिया है। 3 अप्रैल की रात मस्क ने अचानक ट्विटर का लोगो बदलकर यूजर्स को चौंका दिया था। अब एक बार फिर से मस्क ने ट्विटर से डॉगी का लोगो हटाकर ब्लू बर्ड का लोगो लगा दिया है। दरअसल, जब से ट्विटर एलन मस्क के हाथों में आया है तब से उसमें किसी न किसी तरह का बदलाव किया जा रहा है। तीन दिन पहले मस्क ने ब्लू बर्ड को हटाकर डॉग का लोगो लगा दिया था लेकिन फिर से ट्विटर पर ब्लू बर्ड की वापसी हो गई है।


दरअसल, मंगलवार की सुबह ट्विटर के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला। अपने फैसलों से लोगों को हैरान करने वाले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड लोगों को हटा दिया, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो गए थे। ट्विटर के पेज पर ब्लू-बर्ड की जगह डॉग की तस्वीर दिख रही थी। यह बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर हुई थी और मोबाइल ऐप पर यूजर्स को ट्विटर पर ब्लू बर्ड ही दिख रही थी।


इस बड़े बदलाव के बाद मस्क ने एक मजाकिया पोस्ट भी शेयर किया था और अपने अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए ट्वीट किया था। जिसमें एक पुलिस अधिकारी जो ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर थी और गाड़ी में बैठा Doge ये कह रहा है कि 'ये पुरानी तस्वीर है'।


भले ही ट्विटर से डॉगेकॉइन के कुत्ते की जगह फिर से ब्लू बर्ड की वापसी हो गई हो लेकिन मस्क को ब्लू बर्ड की जगह डॉग का लोगो लगाने के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तीन अप्रैल को जब मस्क ने ब्लू बर्ड की जगह डॉग का लोगो लगाया था, तो उसी दिन एलन मस्क की नेटवर्थ से 75 हजार करोड़ रुपये साफ हो गए थे। उसके बाद से एलन मस्क को भीर नुकसान हुआ है। डॉगेकॉइन के कुत्ते की वजह से 4 दिन में एलन मस्क के 1.30 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। भारी नुकसान झेलने के बाद मस्क ने एक बार फिर ट्विटर का लोगो चेंज कर दिया है और ब्लू बर्ड की फिर से वापसी हो गई है।