बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-Apr-2024 10:16 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य के कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है। इसे लेकर 20 अप्रैल को मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मोतिहारी के राधाकृष्ण भवन में ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस ट्रेनिंग में सभी मतदान कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बीमारी का बहाना बनाने वाले कर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने और वैध कारण नहीं बताने वाले कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया।
यदि कोई मतदान कर्मी बीमारी के बहाना बनाता है तो उनका मेडिकल जांच होगा। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। सिविल सर्जन और डीडीसी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मतदान कर्मियों के हेल्थ की जांच करेगी। पिछले दिनों ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले मतदान कर्मियों का 20 अप्रैल को प्रशिक्षण में उपस्थित होना है। यदि इस दौरान वो उपस्थित नहीं हुए तो वैध कारण बताना होगा वर्ना कार्रवाई की जाएगी।