Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत
27-Nov-2021 04:57 PM
BAGAHA: आखिरकार हत्यारा साधु पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साधु की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। चौतरवा पुलिस ने मोती लाल यादव उर्फ साधु को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई वे साधु को देखने थाने पर पहुंच गये। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साधु की गिरफ्तारी से लोग काफी खुश दिखे और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कही। वही गिरफ्तार साधु को भी अपनी करतूतों पर अफसोस है उसने कहा कि हां मैंने गुनाह किया है..मैं गुनाहगार हूं...
बता दें कि यह वही साधु है जिसने एकतरफा प्यार में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी थी। मृतका की दोनों बेटियों के सामने ही उसने हत्या की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 23 सितंबर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद साधु फरार हो गया था और गांव में छिपकर ग्रामीणों को डराया धमकाया करता था और जान से मारने की धमकी दिया करता था।
साधु का खौफ ऐसा था कि ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा दल का गठन किया था। यह रक्षा दल साधु से लोगों की सुरक्षा कर रहे थे और रतजग्गा कर रहे थे। वही पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन साधु अपना हुलिया बदलकर पुलिस को भी धोखा दे रहा था। उसने अपने बाल और दाढ़ी तक हटा दिए थे। आए दिन साधु लोगों को जान से मारने की धमकी दिया करता था। कभी गन्ने के खेत में घुसकर लोगों को धमकी देता था तो कभी पेड़ों के पीछे छिपकर लोगों को जान से मारने की बात कहता था।
लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल था। घर का कोई भी सदस्य जब खेत में जाता था तब अपने साथ घर के अन्य सदस्यों को भी ले जाता था। सुरक्षा को लेकर उनके हाथों में टार्च और लाठी डंडा भी रहता था। साधु का आतंक महिला की हत्या के बाद ज्यादा हो गया था। चर्चित व्याधा हत्याकांड में वह मुख्य आरोपी था। इस मामले में कुछ सालों तक जेल में रहा फिर गवाह नहीं मिलने के कारण वह बरी हो गया।
उसके बाद वह एक महिला के साथ एकतरफा प्यार करने लगा और महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर उसने महिल की दोनों बेटियों के साथ उसका गला काट दिया। महिला की हत्या के बाद वह फरार चल रहा था वह ग्रामीणों के लिए सरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी वहां से हुई जहां उसने महिला की निर्मम हत्या की थी।