मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Nov-2024 09:52 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। बीते शुक्रवार से वो बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को भी उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों की टीम को उनके आवास पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम सतारा स्थित आवास पर पहुंची जिसके बाद इलाज शुरू किया गया।
बता दें कि बीते शुक्रवार से ही सर्दी और वायरल बुखार से वो पीड़ित हैं। बताया जाता है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले एक महिने से वो चुनावी दौरे पर थे। इस दौरान वो कई बैठक और रैलियों में शामिल हुए थे। जिसके बाद अब उन्हें बुखार और वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा था।
शिंदे को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी थी। अस्वस्थ महसूस कर रहे शिंदे अपने पैतृक गांव पहुंचे तब वहां उनकी तबीयत और बिगड़ गयी। एकनाथ शिंदे का इलाज कर रहे डॉक्टर आर एम पारते ने बताया कि उन्हें बुखार और थ्रोट इन्फेक्शन है. उनकी इस हालत को देखते हुए सलाइन लगाया गया है। एक दो दिन में वो ठीक हो जाएंगे।
उधर दिल्ली में महायुति की बैठक में 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र में सीएम बीजेपी से होगा वही डिप्टी सीएम शिवसेना और एनसीपी से होगा। 05 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।