ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : एक तरफ सेलिब्रेट हो रहा था बेटे का बर्थडे तो...

BIHAR NEWS : एक तरफ सेलिब्रेट हो रहा था बेटे का बर्थडे तो दूसरी तरफ बाप ने उठाया खौफनाक कदम, मातम का माहौल

01-Dec-2024 02:07 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक तरफ एक कमरे में बेटे के बर्थडे की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरे कमरे में पिता ने आत्महत्या कर ली है। यह  मामला नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलनी का है। शख्स के इस कदम से परिजन ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि शख्स बिजली विभाग में अकाउंटेट के पद पर कार्यरत था। 


जानकारी के अनुसार, शहर के प्रोफेसर कॉलनी में किराये में रहने वाले शेखपुरा जिले के मुरादपुर निवासी सुधांशु शेखर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार शनिवार को ही सुधांशु के बेटे का जन्मदिन भी था, जिसकी तैयारी एक कमरे में की जा रही थी। सुधांशु ऑफिस से आने के बाद दूसरे कमरे में गया और वहीं पर उसने आत्महत्या कर ली। 


वहीं, बर्थडे की तैयारी में लगी शख्स की पत्नी जब पति के कमरे में पंहुची तब उसके पैरों से जमीन खिसक गई। यह मंजर देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद  आसपास के लोग आनन-फानन सुधांशु को लेकर अस्पताल पंहुचे, जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आत्महत्या मामले को लेकर पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों की माने तो मृतक के घर मे पारिवारिक विवाद था। 


उधर मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह की वजह से शख्स ने आत्महत्या की ऐसा माना जा रहा है। वैसे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।