Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
12-Apr-2020 12:31 PM
PATNA : बिहार के कटिहार के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अचानक हड़कंप मच गया। वह युवक 133 बिहारी युवकों के साथ रह रहा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
यूपी के भदोही जिले से ये खबर सामने आ रही है। जहां नेशनल कॉलेज शेल्टर होम में ठहरे बिहार के कटिहार निवासी 18 वर्षीय एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी होने के बाद एहतियाती कदम उठाने में प्रशासन जुट गया है। जानकारी सामने आने के बाद नेशनल कैंपस को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिस कमरे में कोरोना पीड़ित युवक ठहरा था उसको खाली करा लिया गया है।
वहीं, कैंपस में ठहरे 133 बिहारी मजदूरों के साथ कम्युनिटी किचन में कार्यरत और देखरेख करने वाले राजस्व कर्मियों सहित सुरक्षा कर्मियों की जांच कराने की तैयारी चल रही है। युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंचा। वहां कैंपस में मौजूद 133 बिहारी मजदूरों के अलावे तमाम लोगों के जांच के आदेश दिए गये हैं।