बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
11-Nov-2023 02:44 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार के जमुई में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस घटना में 15 लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। जिन दुकानों में आग लगी है उसमें कपड़ा, हार्डवेयर और खाद-बीज का शॉप शामिल हैं। अगलगी की इस घटना में तीन भाईयों की दुकाने जलकर राख हो गयी है।
घटना जिन्हरा इलाके की जहां लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के काला पंचायत के पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल के कपड़ा दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते हार्डवेयर और खाद-बीज की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव रावत के कपड़ा दुकान में पहले आग लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि कपड़ा दुकान के पास उनके दो भाइयों के हार्डवेयर और खाद-बीज की दुकान को भी चपेट में ले लिया। बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से पूर्व मुखिया के कपड़े की दुकान में पहले आग लगी फिर अन्य दुकानों में यह आग फैल गयी। इस दौरान कपड़ा दुकान तो जलकर खाक हो ही गया हार्डवेयर और खाद-बीज के दुकान में रखे सामान भी जलकर राख हो गए।
बताया जाता है कि धनतेरस के मौके पर देर शाम दुकान की सफाई करने के बाद तभी सोने चले गये थे। तभी अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल ने बताया देर रात पहले उनके कपड़े की दुकान में आग लगी। फिर उसके बाद उनके भाई की दुकान में भी आग लग गई। जिससे हार्डवेयर और खाद-बीज के गोदाम में भी आग पहुंच गयी। पीड़ित ब्रह्मदेव मंडल ने बताया कि इस घटना में 15 लख रुपए का नुकसान हुआ है।