परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
23-May-2023 07:26 PM
By First Bihar
PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में अब सत्ताधारी जेडीयू के नेताओं के ही कारनामे सामने आने लगे हैं. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर दी थी कि छात्र जेडीयू का नेता और खुद को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताने वाला अमित माधव शराब पीते पकड़ा जा चुका है. शराब पीने के आरोपी अमित माधव ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. उसका कहना ता कि सम्राट चौधरी ने ललन सिंह की पार्टी में शराब परोसने का झूठा आरोप लगाया है. अब जेडीयू के एक और नेता की करतूत सामने आयी है.
मामला खगड़िया से सामने आया है. जेडीयू के एक नेता को नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाते पकडा गया है. खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव में उत्पात मचा रहे जदयू नेता ऋषिदेव सिंह को गिरफ्तार किय है. ग्रामीणों ने जेडीयू नेता की करतूत की खबर पुलिस को दी थी जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है.
एक महीने में दूसरी दफे नशे में धुत्त होकर पकड़ाया
वाकये के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात पुलिस को ये खबर दी गयी कि जदयू नेता ऋषिदेव सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर अपने परिवार के ही सदस्यों के साथ गालीगलौज और मारपीट कर रहा है. इसकी जानकारी मद्य निषेध विभाग के कंट्रोल रूम को दी गयी थी. वहां से मिले निर्देश के बाद परबत्ता पुलिस करना गांव में पहुंची जहां जेडीयू नेता ऋषिदेव सिंह उत्पात मचा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करते जदयू नेता को गिरफ्तार कर लिया. वैसे नशे में धुत्त ऋषिदेव सिंह खुद भी घायल हालत में था.
करीब एक महीने पहले 21 अप्रैल को भी ऋषिदेव सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था. परबत्ता थानेदार धर्मेन्द्र पाल ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किये गये ऋषिदेव सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद खगड़िया जेल भेज दिय गया है. हालांकि पिछले महीने पकड़े गये ऋषिदेव सिंह को पहली बार पकड़े जाने के कारण बेल मिल गया था. एक महीने बाद ही दूसरी दफे पकड़े जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. बिहार में शराबबंदी नियम के मुताबिक पहली बार पकड़े गए शराबी को जमानत मिल जाती है लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर उसे जेल भेजना है.