खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Dec-2022 07:12 PM
DESK: सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर का है, जहां दो जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी रचा ली। दोनों बहनें इंजीनियर हैं और एक ही लड़के से प्यार कर बैठी थी, जिसके बाद परिजनों ने उनके प्यार का सम्मान रखते हुए एक ही लड़के से दोनों बहनों की शादी करा दी। शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में यह शादी पूरी धूमधाम के साथ संपन्न कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनें अतुल नाम के एक युवक को अपना दिल दे बैठी और उसी से शादी करने का फैसला किया। दोनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं ऐसे में आगे भी एक साथ ही रहना चाहती हैं, इसलिए एक ही लड़के से शादी करने का फैसला लिया है और वे इस फैसले से काफी खुश हैं।
दरअसल, पिता के निधन के बाद दोनों जुड़वा बहनें रिंकी और पिंकी अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका में रह रही थीं। इसी बीच उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मां को अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था। अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का कारोबार है और वह उसी मोहल्ले में रहता है जिसमें रिंकी और पिंकी रहती थीं। इसी दौरान दोनों बहनें अतुल के करीब आईं और उसे दिल दे बैठीं।
शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनोखी शादी पर परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि शादी के बाद तीनों बेहद खुश हैं। उधर, शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...