बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
24-Dec-2019 08:23 PM
DESK : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के तीन अलग-अलग जिलों में महज एक घंटे में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी तीन लोगों को गोली मार दी. आरा, मुजफ्फरपुर और बेतिया में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बखरी फोर लेन के पास लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी 70 हजार रुपये लूटकर मौके से भाग निकले. जख्मी युवक को बैरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. युवक की हालत नाजुक बानी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
दूसरी बड़ी वारदात पश्चिम चंपारण जिले की है. जहां बेतिया के बैरिया थाना इलाके में बलुआ रमपुरवा गांव के पास अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी व्यक्ति की पहचान विजय कुमार सोनी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक मलाही नहर चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी.
आरा में एक युवक को मारी गोली
तीसरी वारदात आरा की है. जहां भोजपुर जिले में उदवंतनगर थाना इलाके के श्रीरामपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना की वजह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. तफ्तीश जारी है.