तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण
07-Aug-2023 01:21 PM
By RANJAN
SASARAM: एक दिन की बारिश ने सासाराम नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलथुआ के पास भीषण जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने निगम के अधिकारियों और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया।
लोगों का कहना है कि एक दिन की बारिश से बलथुआ गांव में जलजमाव हो गया है। कल से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है लेकिन पानी निकलने का रास्ता नहीं है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी का जो स्रोत था। उसे नगर निगम ने बंद कर दिया है। जिसके कारण भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों और गलियों में पानी लगा हुआ है।
नगर का सारा पानी इसी ओर जाता है लेकिन जल स्रोत को नगर निगम द्वारा बाधित कर दिया गया है। जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के मेयर काजल कुमारी और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि चेनारी की ओर से सासाराम में प्रवेश करने वाली यह मुख्य सड़क है जिसे बलथुआ के पास लोगों ने जाम कर दिया है। यह वार्ड नंबर 9 का इलाका है जहां लोग जलजमाव की समस्या से जुझ रहे हैं।