सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
11-Jun-2024 10:03 AM
By First Bihar
PATNA : पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के महज छह दिन बाद ही एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एक फर्नीचर कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद पप्पू यादव भड़क गए और कहा है कि साजिश के पीछे जो लोग हैं, हम उन्हें बेनकाब करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो दोषी हो उसे फांसी की सजा दी जाए।
दरअसल, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। पप्पू यादव के करीबी अमित यादव के खिलाफ भी मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया है। दोनों के ऊपर फर्नीचर कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप है। कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान उनसे रंगदारी की मांग की थी।
कोरोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विगत 5 अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई। कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
एक करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज होने पर पप्पू यादव का रिएक्शन सामने आया है। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, ``देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है। एक अधिकारी और विरोधियों की इस साज़िश को पूर्ण रूप से हम बेनक़ाब करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाय, जो दोषी हो उसे फांसी दे दें”।