पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Jun-2024 03:33 PM
By First Bihar
DESK: ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना और लापरवाही बरतना एक बाइक सवार को काफी महंगा पड़ गया। बाइक पर दो लोग से ज्यादा बैठाने पर चालान कट जाता है। दो से ज्यादा लोगों को बाइक पर बिठाना मना है। यह बात हर किसी को मालूम है इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं और असमय काल के गाल में समा बैठते है। यही गलती एक बाइक सवार ने की उसने अपनी बाइक पर पूरे परिवार को बिठा लिया।
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक बाइक पर सवार 5 सदस्य अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर पति-पत्नी, मां और दो बच्चे सवार थे। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक बीच सड़क पर फेंका गई और बाइक पर बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव पेट्रोल पंप के पास की है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। वही इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।