EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
16-Feb-2023 03:38 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो किस दिन कहीं न कहीं कसी न किसी की हत्या न की जाती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक ई- रिक्शा ड्राइवर की हत्या कर दी गई है। इसमें सबसे अहम बात है, इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह।
दरअसल, बिहार के भागलपुर में एक अनार दो बीमार के कारण एक आशिक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, जिस लड़की से इस हत्या का आरोपी प्यार करता है उसी लड़की से ई- रिक्शा ड्राइवर भी प्रेम करता था। ड्राइवर ने कुछ दिन इस मामले का आरोपी युवक और लड़की का एक गंदा वीडियो बना लिया था और बार- बार उसे वायरल करने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं इस ड्राइवर ने लड़की के प्रेमी से उधार पैसे भी ले रखे थे।
इसके बाद अब लड़की के परेशान लवर ने अपने दोस्तों से मिलकर ड्राइवर की हत्या की साजिश रची और इसको विश्वास में लेकर पार्टी करने के लिए बुलाया। इसके बाद सभी आरोपित अंकुश कुमार के टोटो पर सवार होकर मक्खातकिया से गोशाला रोड होते हुए बहियार चले गए। पहले तो चारों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद अंकुश की नाक और मुंह गमछे से दबाकर मार डाला। इसके बाद उसका सिर बांस से कूचकर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया।
आपको बताते चलें कि, नवगछिया थाना क्षेत्र के ही मक्खातकिया निवासी सुबोध सिंह के पुत्र अंकुश कुमार की गला दबाकर व सिर कूचकर हत्या कर दी गई इसका शव गोशाला के पीछे मक्के के खेत से टोटो चालक अंकुश कुमार का शव मिला था। मृतक की मां चांदनी देवी के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई तो हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि प्रेम त्रिकोण में टोटो चालक की हत्या हुई थी। तीन नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के समक्ष पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।